फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There will be a complete ban on taking out fresh clothes on Muharram in the district: DM

जिले में मोहर्रम पर ताजिए निकालने पर रहेगी पूरी तरह से पाबंदी: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be a complete ban on taking out fresh clothes on Muharram in the district: DM
बहजोई। मोहर्रम के त्योहार पर ताजिए निकालने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। त्योहार को घरों पर रहकर ही मनाएं। साथ ही ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ न होने पाए। यह बात जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कही।
विज्ञापन

वह गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपराह्न 3 बजे से मोहर्रम के त्योहार को लेकर आयोजित की गई धर्म-गुरुओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि त्योहार पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने की सभी की जिम्मेदारी है। जिले में अमन बनाए रखने को प्रशासन का सहयोग करें। इस बीच कोरोना के नियमों का पालन करने की बात भी कही गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके बाद कानून व्यवस्था की बैठक की गई। इसमें पुलिस अधिकारियों समेत प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों से कहा गया कि अपराध पर अंकुुश लगाने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करना जरूरी है। इसके तहत गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व मुचलका-पाबंदी की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं अवैध शराब बनाने वाले व बेचने वालों समेत अवैध असलहे बनाने, रखने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बीच डीएम ने त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बनाए रखने व यातायात के नियमों का पालन कराए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed