फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was enthusiasm to watch India-Pakistan cricket match

Sambhal News: पाकिस्तान पर भारत की जीत क्रिकेट प्रेमियाें ने मनाया जश्न

Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm to watch India-Pakistan cricket match
संभल के मियां सराय में भारत की जीत पर एक दूसरे को मिठाई ​खिलाते लोग। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदौसी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों व नागरिकों में उत्साह नजर आया। रविवार का अवकाश होने पर लोग समय से पहले ही टीवी खोल कर बैठ गए और मैच शुरू होने पर अंत तक मैच का लुत्फ उठाया। वहीं मैच में कई उतार चढ़ाव हुए।
भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच दोपहर ढाई बजे से मैच शुरू हुआ। मैच शुरू होने से पहले ही लोग घरों और प्रतिष्ठानों में टीवी खोल कर बैठ गए। इतना ही नहीं लोग मोबाइल पर भी मैच देखते नजर आए। पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 241 रन पर आउट हो गई। जिससे क्रिकेट प्रेमियों में भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद जगी।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे खिले नजर आए। लोगों में भारत-पाक के बीच मैच देखने का इतना उत्साह दिखाई दिया कि घर से निकलने पर दुकानों पर लगे टीवी पर चल रहे मैच को रुक कर देखते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाॅस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर बाबर आजम और इमाम उल हक ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। बाबर आजम को 23 के स्कोर पर हार्दिक पांडया ने रिजवान को आउट किया तो क्रिकेट प्रेमी झूम उठे।
कुछ देर बाद दूसरे ओपनर इमाम उल हक को 10 के व्यक्तिगत स्कोर पर अक्षर पटेल ने सीधे थ्रो पर रन आउट कर दिया। भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्नान की पूरी टीम 241 रन पर ही समेट दिया।
भारत की टीम की ओर से ओपनिंग करने हुए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए तो भारतीय समर्थक मायूस हो गए। शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की तो समर्थकों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी।

जैसे ही बल्लेबाज किसी गेंद पर छक्का या चौका मारते तो क्रिकेट प्रेमियों समर्थक खुशी से झूम उठते। अगर पाकिस्तान का कोई गेंदबाज बल्लेबाज को बीट करता तो सन्नाटा छा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed