फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is immense potential for investment in farming and agriculture in Sambhal: Nandi

संभल में फार्मिंग व एग्रीकल्चर में निवेश की अपार संभावनाएं : नंदी

Fri, 25 Jul 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 25 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
There is immense potential for investment in farming and agriculture in Sambhal: Nandi
चंदौसी (संभल)। कल्कि नगरी आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। संभल में फार्मिंग और एग्रीकल्चर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। ये बातें बृहस्पतिवार को रामबाग रोड स्थित बारहसैनी सेवा सदन में जिला व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कही। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारियों के हित में निवेश को अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जनपद में फार्मिंग व एग्रीकल्चर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठाएं। गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर कहा कि इससे व्यापारियों और आम जनता को लाभ मिल रहा है। अब शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सीधे बाहर ही बाहर से निकल जाते हैं।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। अगर किसी व्यापारी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो उसकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि पूर्व की सरकारों ने प्रदेश को बीमार राज्य बनाया था। पिछले आठ वर्षो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को नई उंचाईयों पर पहुंचा दिया है। निवेश आने से प्रदेश विकास की राह पर है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिखेगा। कार्यक्रम में संभल के अलावा बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा जिलों के व्यापारी भी शामिल हुए। इस दौरान गोविंद गर्ग, अरविंद गुप्ता, पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय, फूल प्रकाश वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, कमल किशोर, सुबोध कुमार, श्रीगोपाल, विनय सर्राफ, अंकित जैन, मुकेश वार्ष्णेय, सुधीर मल्होत्रा, मनोज वार्ष्णेय आदि बडी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह किया गया स्वागत
प्रदेश सरकार में कैबिनेट में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन मंत्री व एनआरआई नंद गोपाल गुप्ता नंदी का विनायक मार्ग पर मुकेश वार्ष्णेय के आवास पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान अनुज वार्ष्णेय अन्नू, मयंक वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल, बृजेश वार्ष्णेय, देवेंद्र मोनू, लकी वार्ष्णेय, शिशांक वार्ष्णेय, प्रभात कृष्णा, रितिक वार्ष्णेय आदि थे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने कैथल गेट स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर खाटू श्याम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। यहां से वह रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में बनी भगवान श्रीराम की प्रतिमा के सामने नमन किया। वहीं बदायूं रोड ओएलफ पर भी भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed