{"_id":"676479c93bba329fe90f6ce5","slug":"there-is-an-influx-of-devotees-in-the-temples-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117534-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंदिरों में श्रद्धालुओं का लग रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंदिरों में श्रद्धालुओं का लग रहा तांता
Fri, 20 Dec 2024 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। वर्षों बाद खुले मंदिरों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
खग्गू सराय स्थित शिव मंदिर 1978 के दंगों के बाद बंद हो गया था। इस मंदिर की देखभाल रस्तोगी परिवार के लोग करते थे जब उन्होंने पलायन किया तो मंदिर पर ताला लगा दिया गया। अब 46 वर्ष बाद मंदिर को पुलिस-प्रशासन की देखरेख में खोला गया है। सुरक्षा के लिए लिए पुलिसकर्मी और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। सुबह और शाम को आरती की जा रही है। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन में स्थित राधा कृष्ण मंदिर को भी 32 वर्ष बाद सैनी समाज के लोगों ने खोला है। इस मंदिर में भी 1992 के दंगों के बाद नियमित पूजा पाठ नहीं की गई। वर्षों बाद दो मंदिराें के कपाट खुलने की जानकारी होने के बाद शहर के साथ देहात से भी पहुंच रहे हैं। संवाद