फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is an additional arrangement of four generators and three tankers for water supply.

पानी की आपूर्ति के लिए चार जेनरेटर और तीन टैंकर की है अतिरिक्त व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
There is an additional arrangement of four generators and three tankers for water supply.
चंदौसी। होली के त्योहार पर चंदौसी में बिजली के चलते पानी की समस्या न हो, इसके लिए पालिका ने इंतजाम कर लिए हैं। चार नलकूप और ओवरहेड टैंक के लिए चार जेनरेटर और पानी की आपूर्ति के लिए तीन टैंकर की व्यवस्था की गई है। कही पाइप लाइन की समस्या आती है, तो वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई है। त्योहार पर पानी व सफाई की समस्या न हो, इसके लिए सफाई निरीक्षकों को 12-12 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र की आबादी की करीब 1.30 लाख की आबादी है। शहर में छह ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति होती है। साथ ही नगर क्षेत्र में 39 स्थानों पर होलिका का दहन होता है। इन स्थानों के आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था का ध्यान रखने को टीम लगाई गई है। रंगों के त्योहार में पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। सुबह से लेकर दोपहर के बाद तक लगातार पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाएगी। इसके लिए सभी नलकूपों को चालू रखा जाएगा। यदि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था गड़बड़ाती है और पानी की आपूर्ति रुकती है तो इसके लिए चार जेनरेटर व तीन टैंकर की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सफाई अथवा पानी की समस्या हो, तो इन नंबर पर करें शिकायत
चंदौसी नगर क्षेत्र में त्योहार के मौके सफाई व पानी की आपूर्ति की समस्या के शिकायत के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है। नगर क्षेत्र के लोग कंट्रोल रूम के नंबर 8445812221 अथवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार के मोबाइल नंबर 8189078090 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के त्योहार पर नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व सफाई की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके बाद यदि कही समस्या आती है, तो पालिका के कंट्रोल रूम अथवा मेरे मोबाइल पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए सफाई निरीक्षक और जलकल टीम के नंबर भी जगह जगह प्रकाशित किए गए हैं।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed