फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is a high demand for Yogi, Modi masks and saffron gulal

Sambhal News: योगी, मोदी के मुखौटे और भगवा गुलाल की ज्यादा मांग

Mon, 10 Mar 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 10 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
There is a high demand for Yogi, Modi masks and saffron gulal
संभल।
विज्ञापन

होली के त्योहार को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं। मुख्य रूप से रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। बच्चों को लुभाने के लिए बाजार में हर बार की तरह कई आकर्षक पिचकारियां आई हैं। इसमें सपेरा बीन, बंदूक, हथौड़ा, मोटू पतलू के मॉडल वाली पिचकारियाें की खूब डिमांड है। मोदी -योगी के अलावा भूत और जानवरों के मुखौटों को खूब पसंद किया जा रहा है। भगवा गुलाल की भी खूब मांग है।
शहर से लेकर देहात तक बाजार पर होली का रंग चढ़ने लगा है। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन और 14 को रंग खेला जाएगा। संभल के विभिन्न बाजारों में इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों व चौक-चौराहों पर रंग, अबीर व पिचकारी की दुकानें सजने लगी हैं। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पर्व का लोगों में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। मुख्य रूप से होली के लिए रंगों का बाजार गुलजार है।
विज्ञापन

बच्चों को लुभाने के लिए इस बार कई आकर्षक पिचकारियां हैं। इसमें एके-47 रायफल, प्रेशर पिचकारी, मोटू-पतलू, छोटा भीम टैंक, हथौड़ा मॉडल की पिचकारी शामिल हैं। पिचकारियों को आकर्षक रंग-रूप के माध्यम से ही बच्चे पसंद कर रहे हैं। बाजार में हर्बल कलर भी खूब खरीदे जा रहे हैं। ये कलर त्वचा को कम नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं। हर बार की तरह भगवा गुलाल की खासी डिमांड है। सिल्क गुलाल भी लोग खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी, योगी मार्का पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा गुलाल के पटाखों की भी अच्छी मांग है। इन पटाखों को जलाने से इनसे धुएं के साथ रंग-बिरंगा गुलाल निकलता है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की पिचकारी बाजार में हैं। रंगीन हेयर विग, कैप, पगड़ी और होली की टी-शर्ट भी बाजार में मिल रही है।
बच्चे भूत और जानवरों के मुखौटे कर रहे पसंद
होली पर इस बार कई आकर्षक मुखौटे बाजार में आए हैं। इसमें मुख्य रूप से मोदी योगी के मुखौटे भी शामिल हैं। बच्चे बिल्ली, शेर, लंगूर के अलावा अन्य जानवरों के मुखौटे पसंद कर रहे हैं। भूत के डरावने मुखौटे भी खूब बिक रहे हैं।
ऑटोमेटिक पिचकारियां भी बनी पहली पसंद
आज के आधुनिक युग में पिचकारियां हाईटेक हो गई हैं। इस बार कई ऑटोमेटिक पिचकारियां बाजार में है, जिनकी कीमत 600 से 1200 रुपये के बीच हैं। इनमें रंग भरने के बाद, बटन दबाते रंगों की बौछार शुरू हो जाती है। इसके अलावा रंग भरे सिलिंडर भी बाजार में छाए हुए हैं, जोकि आग बुझाने वाले सिलिंडर जैसा दिखता है। इसकी पिन खींचते ही गुलाल की फुहार शुरू हो जाती है।
पिचकारी से आएगी सीटी और बीन की आवाज
बाजार में सपेरे के बीन मॉडल की पिचकारी है, जोकि रंगों की फुहार तो छोड़ेगी। साथ ही बीन की धुन भी सुनाएगी। इसके अलावा गन पिचकारी है। इसे छोड़ने पर सीटी बजेगी।
बोले दुकानदार
- कई तरह की ऑटोमेटिक पिचकारियां बाजार में आई हैं, इन्हें बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। बच्चों को खासकर डोरेमोन, मोटू पतलू, हथौड़ा, सिलिंडर और बंदूक मॉडल की पिचकारी ज्यादा पसंद आ रही है।-सुमित चड्डा, मुख्य बाजार संभल



- योगी मोदी के अलावा भूत और कई जानवरों के मुखौटे बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हें बच्चे बड़े सब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा भगवा गुलाल की खूब मांग हो रही है। -अमन कुमार, मुख्य बाजार संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed