फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There has been an increase in the number of patients suffering from lung infection due to cold

Sambhal News: ठंड से फेफड़ों में संक्रमण के मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
There has been an increase in the number of patients suffering from lung infection due to cold
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

सर्दी का सितम लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से लोगों में फेफड़ों का संक्रमण फैल रहा है। लोगों को जकड़न व लगातार खांसी की परेशानी हो रही है। बच्चे व बुजुर्ग को ज्यादा दिक्कत हो रही है। चिकित्सकों को कहना है कि सर्दियों में फेफड़ों के संक्रमण की परेशानी आम बात है। जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। उन्हें ज्यादा दिक्कत आती है। ऐसे मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
बीते एक सप्ताह से ज्यादा शीत लहर का प्रकोप जारी है। कई दिन धूप न निकलने से भी ठंड बढ़ गई है। बदलते मौसम के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें बीमारी जल्द चपेट में ले रही है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में फेफड़ों के संक्रमण की परेशानी बड़ जाती है। जिससे लोगों को फेफड़ों में जकड़न, जुकाम व खांसी की परेशानी होती है। सही उपचार न मिलने पर मरीज की सांस की नली में बैक्टीरिया का संक्रमण तक हो जाता है। इससे नली पर सूजन होने पर लगातार खांसी आती है। साथ ही बुखार भी आने लगता है। इसके अलावा सांस लेने में भी दिक्कत हो जाती है। रोजाना करीब ऐसे 120 से 150 के बीच मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed