फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There has been an increase in the number of gas bookings.

Sambhal News: गैस बुक कराने वालों की संख्या में हुआ इजाफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
There has been an increase in the number of gas bookings.
गुन्नौर(संभल)। युद्ध से बढ़ते तनाव के बाद पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की संभावित कमी को लेकर क्षेत्र में अफवाहें फैलने लगी हैं। इसके चलते कई स्थानों पर उपभोक्ता किसी भी तरह गैस सिलिंडर हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय गैस एजेंसियों की ओर से गैस की किसी भी प्रकार की किल्लत से साफ इन्कार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। इस दौरान गैस एजेंसी के मालिक योगेश गुप्ता ने कहा कि उनकी एजेंसी से करीब 14 हजार उपभोक्ता कनेक्शन जुड़े हुए हैं। एजेंसी द्वारा प्रतिदिन लगभग 300 से ज्यादा गैस सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें बुकिंग के बाद डिलीवरी कोड मिलते ही तुरंत गैस उपलब्ध करा दी जाती है। साथ ही बताया कि फिलहाल गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी गैस एजेंसी के मैनेजर राजवीर ने भी गैस की उपलब्धता को सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि एजेंसी से पहले की तरह रोजाना करीब 350 सिलिंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पिछले तीन-चार दिनों में गैस बुकिंग की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जो केवल अफवाह के कारण है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलिंडर जमा न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed