{"_id":"6109a0558ebc3ec34f17cd53","slug":"theft-of-six-lakh-rupees-including-cash-by-putting-mask-in-the-house-chandausi-news-mbd39805487","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में नकब लगाकर नकदी सहित छह लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में नकब लगाकर नकदी सहित छह लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव में चोरों ने मकान में पीछे की दीवार में नकब लगाकर साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। किसान ने जमीन का बैनामा कराने के लिए घर में नकदी जमा कर रखी थी। गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव एरोला नवाजी निवासी किसान वोयल सिंह यादव का गांव में बाहरी छोर पर मकान है। उनके मकान के पीछे खेत हैं। सोमवार की रात वोयल सिंह, पत्नी बच्चों सहित घर के आंगन में सो रहा था। कमरों के ताले लगे थे। मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी उठी। झाड़ू लगाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला, तो पीछे की दीवार में नकब लगा हुुआ था। पत्नी ने शोर मचाया, तो वोयल सिंह दौड़कर कमरे में पहुंचे।
अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए। कमरे में जमीन खरीदने के लिए रखी 5.50 लाख रुपये की नकदी देखी, तो वह गायब थी। चार हजार की नकदी, जेवर व पीतल के सिक्कों सहित कमरे में रखा संदूक भी गायब था। कमरों के पीछे जंगल में जाकर देखा, तो घर से करीब 100 मीटर एक खेत में खाली संदूक पड़ा मिला। 112 डायल पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित वोयल सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी करने अथवा कराने का आरोप लगाया तथा पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना गुन्नौर प्रभारी निरीक्षक सतीश आर्य ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।