{"_id":"6ada6f2690168d2df209fda0","slug":"theft-of-food-meant-for-the-poor-1670-quintals-of-ration-go-missing-case-registered-against-the-ration-dealer-sambhal-news-c-204-1-chn1011-134003-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गरीबों के निवाले पर डाका, 16.70 क्विंटल राशन गायब, कोटेदार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गरीबों के निवाले पर डाका, 16.70 क्विंटल राशन गायब, कोटेदार पर रिपोर्ट
Fri, 23 Oct 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। तहसील क्षेत्र के गांव गुरसरी में गरीबों का राशन डकारने वाले कोटेदार पर आखिर प्रशासन का हंटर चल गया। साढ़े 16 क्विंटल से अधिक राशन की कालाबाजारी के आरोप में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कोटेदार कुलदीप सिंह के खिलाफ कुढ़फतेहगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्रामीण लंबे समय से कोटेदार कुलदीप सिंह पर कम राशन देने और कालाबाजारी का आरोप लगा रहे थे। गांव के रहने वाले मनोज चौधरी, चंचल सिरोही सहित अन्य ने एसडीएम और डीएम से लिखित शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 13 अक्तूबर को सप्लाई इंस्पेक्टर आशीष गुप्ता राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे थे।
जांच के दौरान 24 कार्ड धारकों ने मौके पर ही कोटेदार के खिलाफ कम राशन देने की शिकायत की। ग्रामीणों के आग्रह पर दुकान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया तो बड़ा घोटाला सामने आ गया। तौल के दौरान दुकान में 12.07 क्विंटल गेहूं और 4.63 क्विंटल चावल, कुल 16.70 क्विंटल राशन कम पाया गया। अधिकारियों ने तत्काल ई-पॉश मशीन और स्टॉक रजिस्टर कब्जे में लेकर दुकान को सील कर दिया था।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम दफ्तर पहुंचे ग्रामीण
सील की कार्रवाई के बाद एक सप्ताह तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर बुधवार को शिकायतकर्ता मनोज चौधरी और चंचल सिरोही फिर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और दोबारा शिकायत की। इसके बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। बुधवार की शाम खाद्य विभाग की ओर से कुढ़फतेहगढ़ थाने में कोटेदार कुलदीप सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सप्लाई इंस्पेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि गुरसरी राशन दुकान की जांच में स्टॉक कम मिला था। डीएम के अनुमोदन के बाद कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, आगे की कार्रवाई जारी है।