फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft of 95 thousand rupees from pesticide shop in broad daylight, incident captured in CCTV camera

संभल: दिन दहाड़े कीटनाशक की दुकान से 95 हजार रुपये की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thu, 09 Feb 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 09 Feb 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Theft of 95 thousand rupees from pesticide shop in broad daylight, incident captured in CCTV camera
संभल। फसलों की कीटनाशक दवाओं की दुकान में दिन दहाड़े चोर गल्ले में रखे 95 हजार रुपये चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी जब दुकान स्वामी को हुई तो होश उड़ गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। लेकिन चोर की पहचान न हो सकी।
विज्ञापन

पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव अझरा निवासी सतीश यादव की खिरनी में फसलों की कीटनाशक दवाओं की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब वह पास में ही दुकान पर किसी काम से गए थे। पंद्रह मिनट बाद जब अपनी दुकान में वापस आए तो गल्ले से रुपये गायब थे। जिसमें करीब 95 हजार रुपये रखे थे। बताया कि यह रुपये दुकान में सामान भरने के लिए किसी व्यक्ति से ब्याज पर लिए थे। चोर की पहचान करने लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन आरोपी चादर ओढ़े हुए था। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed