{"_id":"612d34738ebc3e7a0601b358","slug":"theft-including-cash-jewelry-and-other-items-sambhal-news-mbd4009725159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर नकदी, जेवर व अन्य सामान समेत एक लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर नकदी, जेवर व अन्य सामान समेत एक लाख का माल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में चोरों ने मकान केे पीछे नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी मकान स्वामी को हुई तो हड़कंप मच गया। शोर शराबा करने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पीड़ित की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
गांव पीपली रहमापुर निवासी मुकेश उर्फ प्रमुख के मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना उस समय हुई जब मुकेश उर्फ प्रमुख अपने परिवार के साथ आंगन में सोया हुआ था। सुबह जब नींद से जागे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। दीवार कटी हुई थी।
पीड़ित ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे दस हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर, मोबाइल व अन्य सामान चोरी किया है। पीड़ित ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।