फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft from three houses including secretariat in Khaspur, theft on three tube wells

खासपुर में सचिवालय समेत तीन घरों से चोरी, तीन नलकूपों पर भी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Theft from three houses including secretariat in Khaspur, theft on three tube wells
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के खासपुर में मंगलवार की रात्रि चोरों ने पंचायत सचिवालय समेत तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि जंगल से दो अलग-अलग गांवों के तीन किसानों के निजी नलकूपों से सामान चोरी करके ले गए। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर स्थित पंचायत सचिवालय के आगे लगे दो सीसीटीवी कैमरे मंगलवार की रात्रि चोरों ने चोरी कर लिए। इसके बाद गांव के मुकेश के घर में नकब लगाकर चोरों ने गेहूं से भरे तीन बोरे चुरा लिए। वहीं, किसान लोचन सिंह के ट्रैक्टर से बैट्री खोलकर ले गए। जबकि जंगल से इसी गांव के किसान सतीश कुमार और नवीन कुमार के नलकूप से स्टार्टर, केबिल आदि बिजली के उपकरण चोर चोरी करके ले गए। बुकनाला गांव निवासी अख्तर हुसैन नकवी के नलकूप का ताला तोड़कर बिजली का सामान चोरी कर लिया। बढ़ती चोरी की वारदातों से दहशत है। भाजपा के मंडल महामंत्री रोहित पवार ने थाना पुलिस ने गश्त बढ़ाकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed