फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   theapt

दिनदहाड़े 15 लाख का सामान उड़ा ले गए

Mon, 27 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 27 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
theapt
संभल के भालेभाज खां में चोरी की घटना के बाद जानकारी देती गृहस्वामिनी।

विज्ञापन
 सरायतरीन के मोहल्ला भालेभाज खां में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने 15 लाख रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।लोगों के मुताबिक चोर बाउंड्री के सहारे छज्जे पर पहुंचे । इसके बाद छत पर पहुंचकर नीचे उतर गए।। घटना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भालेभाज खां में आलू व्यापारी मोहम्मद शाकिर, शू-व्यापारी मोहम्मद अकरम, मौलाना मोहम्मद अख्तर के परिवार एक ही मकान में रहते हैं। परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग काम से निकले हुए थे। दिन में 12 से 4 बजे के बीच किसी समय चोर घर में घुस गए। परिजनों ने बताया कि घर के पीछे की बाउंड्री ज्यादा ऊंची नहीं है। इसलिए चोर आसानी से चढ़  गए और छत पर आ गए।घर के तीन कमरों के ताले तोड़े।
विज्ञापन


तीनों भाइयो के अलग अगल कमरों में रखे जेवर, रुपये चोरी किए गए। मोहम्मद शाकिर के घर से एक सोने का सेट और चार चूड़ी, 56,000 रुपये चोरी किया गया। करीब 2.5 लाख का माल चोर ले गए। मोहम्मद अकरम के यहां से सोने के चार सेट, एक पेंडल और चार चूड़ियों समेत 9000 रुपये चोरी किए गए गए। कुल माल की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई। मोहम्मद अख्तर के यहां से सोने के  तीन सेट, चार चूड़ियां, लश्कारा, टीका और तीन अंगूठियों समेत 6,000 रुपये गए हैं। कुल माल की करीब 6 लाख रुपये है। इस तरह से 15 लाख से अधिक का माल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि  तहरीर मिल गई है। एएसपी कमलेश दीक्षित चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। कोतवाली और हयातनगर के साथ नखासा पुलिस अपने-  अपने क्षेत्र में घटनाएं रोकने के   लिए प्रभावी गश्त करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed