फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The zip left by putting ballast on the road for a year, the population of 11 villages affected

जिपं ने एक साल से सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ी, 11 गांव की आबादी प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The zip left by putting ballast on the road for a year, the population of 11 villages affected
चंदौसी/जुनावई। जिला पंचायत ने एक साल पहले सड़क पर गिट्टी डालकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। इसकी वजह से चंदौसी से जुड़ी 11 गांव की 35 हजार की आबादी परेशानी झेल रही है। यह गिट्टी हादसों का कारण बन रही है। विभाग का दावा है कि लॉकडाउन और आचार संहिता में काम अटक गया था। 31 मार्च तक पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चंदौसी से रहोली, चितौरा होते हुए कुढ़फतेहगढ़ तक करीब 11 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इस पर मार्ग पर गांव रहोली से अरिल नदी तक करीब दो किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए दिसंबर 2020 में जिला पंचायत ने ठेका दिया था। यह कार्य जून 2021 तक पूरा करना था। ठेकेदार ने फरवरी 2021 में इस मार्ग पर गिट्टी डालकर काम बीच में छोड़ दिया। करीब एक साल से इस मार्ग का निर्माण अधर में लटका है। स्थानीय क्षेत्र और सीमावर्ती बदायूं जनपद के 11 गांवों के लोग बाजार व अन्य कार्यों के लिए चंदौसी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। एक साल से सड़क पर फैली गिट्टी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। यह गिट्टी आए दिन हादसे और टायर पंचर का कारण बन रही है। जिम्मेदार लापरवाह बने हैं।
विज्ञापन

बदायूं-संभल जनपद को जोड़ता है रहोली- चितौरा मार्ग
चंदौसी भैतरी फाटक से रहोली, चितौरा होते हुए भूडी (बदायूं जनपद का क्षेत्र) तक 11 किलोमीटर का मार्ग बदायूं - संभल जनपद को आपस में जोड़ता है। चंदौसी से अरिल नदी तक सात किलोमीटर मार्ग संभल जनपद और आगे का मार्ग बदायूं जनपद में आता है। इस मार्ग पर संभल जनपद के मुडिया खेड़ा, दारनी, बलकरनपुर, अटवा, खबरिया गांव, बदायूं जनपद के गांव भूडी, तखौरा, खड़गपुर, टोडकपुर , क्वारैरा, अल्हैपुर, रहोली आदि गांव आते हैं। इनकी कुुल आबादी करीब 35 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले ग्रामीण:
गांव चितौरा निवासी अजयपाल सिंह यादव, मुडियाखेडा निवासी सुमित कुमार सिंह, बलकरनपुर निवासी विकास यादव का कहना है कि भूडी से लेकर चंदौसी तक 11 किलोमीटर का मार्ग है। मार्ग की हालत खराब है। पर पिछले एक दशक से किसी जनप्रतिनिधि ने इस मार्ग पर ध्यान नहीं दिया है। चंदौसी जाने के लिए यह शॉर्टकट में सीधा मार्ग है। कुढ़फतेहगढ़ होकर जाने में 18 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

विभाग का दावा:
लॉकडाउन में काम रुक गया था। बाद में चुनाव की आचार संहिता लग गई थी। इस मार्ग पर डामर यानी बजरी की सड़क का निर्माण होना है। इस कारण सर्दी में काम नहीं हो पाया था। इसका वर्क ऑर्डर का समय भी निकल चुका है। ठेकेदार से कहा गया है। 31 मार्च तक का इसका निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
मोहम्मद नाजिम, अवर अभियंता जिला पंचायत संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed