फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man tied his hand and feet put them in the sun

असमोली के गांव नवाड़ा में युवक को पीटा फिर हाथ पैर बांधकर धूप में डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man tied his hand and feet put them in the sun
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव नवाड़ा में एक युवक के साथ मारपीट की गई। साथ ही वस्त्र विहीन हालत में हाथ पैर बांधकर धूप में डाल दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े सात बजे करीब गांव नवाड़ा निवासी रंजीत सिंह के साथ गांव के पिता-पुत्र ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी अमर पाल व उसके बेटे अजय कुुमार ने रंजीत सिंह को बिना वजह गाली गलौज की और जब विरोध किया तो जमकर मारपीट की। इसके बाद भी आरोपी पिता-पुत्र नहीं रुके उन्होंने युवक के हाथ पैर रस्सी से बांधकर धूप में डाल दिया। इसका कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। सरेआम मारपीट कर हाथ पैर बांधकर धूप में डालने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया और युवक को बंधन मुक्त किया। इसके बाद युवक को अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed