फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man entered the house of another community naked, beaten up by the mob

निर्वस्त्र होकर युवक दूसरे समुदाय के घर में घुसा, भीड़ ने पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The young man entered the house of another community naked, beaten up by the mob
चंदौसी के मोहल्ला राज में आरोपी को मारपीट करने वालों से बचाती पुलिस। - फोटो : CHANDAUSI
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक निर्वस्त्र होकर दूसरे समुदाय के एक मकान में घुसकर कमरे में बेड पर जाकर लेट गया। घर में मौजूद महिलाओं ने कमरा बंद करके शोर मचा दिया। कोतवाली ले जाते समय पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई की। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 मोहल्ला राज में युवक होरी लाल निर्वस्त्र होकर गली में घूमा और बाद में एक मकान में घुसकर कमरे में बेड पर जाकर लेट गया। उस समय घर में केवल महिलाएं थीं। शोर मचाते हुए महिलाओं ने कमरे को बंद कर ताला लगा दिया। सूचना के एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर लोग प्रभारी निरीक्षक व सीओ को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। आधा घंटे बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह पहुंचे और आननफानन आरोपी को पैंट पहनाकर ले जाने लगे। तभी भीड़ ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। मोहल्ले की गलियां संकरी होने के कारण पुलिस को जीप तक आरोपी को ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस मकान में आरोपी युवक घुसा था। उसमें 12 से 14 परिवार रहते हैं। युवक मकान के जिस कमरे में जाकर सो गया था। उस महिला ने आरोपी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने दिया समझदारी का परिचय
जिस घर में आरोपी निर्वस्त्र अवस्था में घुसा था, वह मकान दूसरे समुदाय का है। इस मकान में 12 से 14 परिवार रहते हैं। युवक कमरे में जाकर बेड पर लेट गया। इस दौरान लोगों ने समझदारी का परिचय दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया। अगर यहां लोग अपने पर काबू न रखते तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नहीं है मनोरोगी, हलवाई का करता है काम
पुलिस को लोगों ने बताया कि मोहल्ला राज निवासी आरोपी युवक होरी लाल के घर में वृद्ध नेत्रहीन मां और एक बहन है। दूसरे के घर में निर्वस्त्र अवस्था में घुसने के बाद से आरोपी की बहन अपने घर के बाहर नहीं आई। लोगों ने यह भी बताया कि आरोपी मनोरोगी नहीं है, हलवाई का काम करता है। उसने ऐसा क्यों किया, इस पर सभी को आश्चर्य है।

आरोपी युवक मनोरोगी नहीं है। उसने यह घटना क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है। अभी तक उसने कोई बात नहीं बताई है। महिला ने घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज आरोपी का चालान कर दिया गया है।
आलोक सिद्धू, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed