फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man committed suicide by hanging after his father scolded him for taking a bath

Sambhal News: नहाने के लिए पिता के डांटने पर युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging after his father scolded him for taking a bath
धनारी। थाना क्षेत्र के किशनपुर श्यामपुर में नहाने के लिए पिता के डांटने से क्षुब्ध हरकेश (24) घर से चला गया और रेलवे पुल के नीचे रस्सी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की दोपहर शव लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धनारी के गांव किशनपुर श्यामपुर निवासी रामप्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर अपने बेटे हरकेश को डांट दिया। उसे स्नान करके गांव छपरा ध्वजा मेले में चले जाने के लिए कहा। नहाने को लेकर पिता की डांट से हरकेश नाराज हो गया और घर से चला गया। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह फिर से उसे ढूंढने लगे। दोपहर के समय गांव के लोग खेत से आ रहे थे। गांव के नजदीक रेलवे लाइन के पुल के नीचे एक शव फंदे पर लटका देखा। नजदीक जाकर देखा, तो वह शव हरकेश का था। शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद मृतक परिवार को सूचना दी। मृतक अविवाहित था तथा पिता के साथ खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed