फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The wrath of winter continues, the number of patients also increased

Sambhal News: सर्दी का सितम जारी, मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The wrath of winter continues, the number of patients also increased
संभल। लगातार बढ़ती सर्दी का असर शरीर पर पड़ रहा है। हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 508 मरीज पहुंचे। सार्वजनिक अवकाश के चलते ओपीडी तीन घंटे की गई। इसमें ज्यादातर सर्दी से बीमार शामिल रहे। चिकित्सकों ने दवाई के साथ बचाव के तरीके भी बताए। जिससे सर्दी की चपेट में आने से बचा जा सके।
विज्ञापन

पहली जनवरी से लगातार तापमान गिर रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। जिला अस्पताल में सर्दी से पीड़ित 200 मरीज पहुंचे। जिन्हें बुखार, खांसी, जुकाम और सिर दर्द जैसी समस्या रही। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि पहली जनवरी से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया कि इस सर्दी से बचाव के लिए सर्द हवा की चपेट में आने से बचना चाहिए। जिससे बीमार होने से बचा जा सके। वहीं दूसरी ओर सोमवार की सुबह में घना कोहरा छाए रहने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिखाई दिया। कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई है। दिनभर धूप नहीं निकलने से भी लोग ठिठुरते नजर आए। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed