फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman who came to get vaccinated at the CHC looted after feeding her a narcotic substance

सीएचसी में टीका लगवाने आई महिला को बेहोश कर गहने ले भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The woman who came to get vaccinated at the CHC looted after feeding her a narcotic substance
चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने आई महिला को एक व्यक्ति ने झांसे में ले लिया। आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया और सोने के कुंडल, चेन आदि लूट लिए। अस्पताल के बाहर व सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला कैथलगेट निकट बारहसैनी मीरा गुप्ता उर्फ वीरबाला अपने पति किशनलाल के साथ सीएचसी में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने गई थीं। वहां पति का टीकाकरण हो गया और चिकित्सक ने मीरा गुप्ता को दो दिन के बाद टीका लगवाने की बात कही। इसके बाद वह सीएचसी की होम्योपैथिक बिल्डिंग में बेहोश मिली। सूचना पर उनका बेटा अतुल कुमार सीएचसी पहुंचा। बताया कि उनकी मां के सोने के कुंडल, अंगूठी, सोने की गले की चेन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व नकद दो हजार रुपये गायब हैं। महिला बेहोशी की अवस्था में है और सीएचसी में उपचार चल रहा है। बेटे अतुल ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की तलाश शुरू कर दी। सीएचसी के गेट के बाहर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पीड़ित महिला एक व्यक्ति के साथ छोले के ठेले पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसके बाद आरोपी जैसे हुलिया का व्यक्ति सीएचसी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। महिला अभी बेहोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed