फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman wearing a burqa took out the gold necklace by putting her hand in the bag.

महिला के बैग में हाथ डाल सोने का हार निकाल ले गई बुर्काधारी महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The woman wearing a burqa took out the gold necklace by putting her hand in the bag.
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी पैठ में महिला के बैग से बुर्कानशी महिला डेढ़ तोले सोने का हार निकालकर फरार हो गई। महिला के शोर मचाने पर आरोपी महिला गलियों में घुसकर गायब हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से जानकारी की। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी महिला का कोई सुराग नहीं लगा। दिनदहाड़े महिला के बैग से सोने का हार निकालने की घटना से लोगों में पुलिस के पति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

संभल निवासी मनु पत्नी मनोज यादव अपने मायके गणेश कॉलोनी में आई हुई है। बुधवार को मनु की ननद के पुत्र की शादी है। मंगलवार दोपहर 2.15 बजे मनु अपनी भाभी मंजू के साथ डेढ़ तोले सोने के हार में टांका लगवाने पुरानी पैठ स्थित सराफ के पास पहुंची।
विज्ञापन

सराफ ने आधा घंटा इंतजार करने की बात कही, तो दोनों ननद व भाभी हार बैग में रखकर अन्य सराफ की दुकान की ओर चल दीं। कुछ दूर चलने के बाद बुर्कानशी महिला ने मनु के बैग में हाथ डालकर पर्स निकाल लिया, जिसमें सोने का हार रखा था। दोनों महिलाओं ने बुर्काधारी महिला को पकड़ने का प्रयास किया, मगर आरोपी महिला दोनों को धक्का देकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर होने आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और पीड़ित महिला से जानकारी की। पुलिस ने आरोपी बुर्काधारी महिला की काफी खोजबीन की मगर कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। घटना के विषय में जानकारी होने पर मनु के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दिनदहाड़े महिला के बैग से सोने का हार निकालने की घटना से नागरिकों व दुकानदारों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। दुकानदारों का कहना है कि शहर में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस की तैनाती होनी चाहिए।

--------
वर्जन
महिला के थैले से सोने का हार छीनने की शिकायत मिली है। पुलिस बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी महिला का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
आलोक सिद्धू, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed