फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The wife was first given alcohol, after being intoxicated, she killed her by pressing her face with a pillow, later reached the police station.

पत्नी को पहले पिलाई शराब, नशा होने पर तकिए से मुंह दबाकर मार डाला, बाद में पहुंच गया थाने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The wife was first given alcohol, after being intoxicated, she killed her by pressing her face with a pillow, later reached the police station.
ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में घटना की जानकारी करते पुलिस कर्मी। - फोटो : SAMBHAL
शादी करके दूसरे पति के साथ रह रही महिला को अपने बेटे से मिलने आने पर पहले पति मजदूर ने शराब पिलाई और नशा होने पर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी मजदूर को हिरासत में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव घंसूरपुर निवासी शाहनवाज ऐंचोड़ा कंबोह थाने पहुंचा और अपनी पत्नी मुस्कान (23) की हत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और घटनास्थल पर पहुंची। महिला का शव कमरे से बरामद किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब पांच वर्ष पहले कोलकाता निवासी मुस्कान से दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी। उसका साढ़े तीन वर्ष का एक बेटा अलहम भी है। कुछ समय पहले उसकी पत्नी ने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। तब से ही वह अलग-अलग रह रहे थे। बेटा अलहम गांव घंसूरपुर में अपनी दादी के पास रहता है और शाहनवाज पंजाब में एक रुई फैक्टरी में मजदूरी करता है। करीब दस दिन पहले वह पंजाब से अपने घर आया था। तभी उसकी पत्नी भी बेटे से मिलने के लिए आ गई और अब जाने से इनकार कर रही थी। इसी बात पर विवाद हो रहा था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह और उसकी पत्नी व बेटा घर पर थे और उसकी मां हसनपुर गई हुई थीं। हसनपुर में शाहनवाज का भाई रहता है। शाहनवाज के मुताबिक उसने पत्नी को शराब पिलाई और जब पत्नी को ज्यादा नशा हो गया तो उसने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। जब नशा कम हुआ तो वह थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ जितेंद्र सिंह ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चलाता था जींस का कारखाना
पत्नी की हत्या का आरोपी शाहनवाज कई वर्षों तक दिल्ली में जींस बनाने का कारखाना चलाता था। लॉकडाउन के दौरान काम खराब हुआ तो वह गांव लौट आया और काफी समय से पंजाब में जाकर मजदूरी करने लगा। पत्नी से विवाद भी उसी समय से शुरू हुआ जब वह दिल्ली छोड़कर गांव आया।
10 दिन पहले मारपीट भी हुई
ग्रामीणों के अनुसार करीब दस दिन पहले महिला के साथ मारपीट भी हुई थी। यूपी112 पुलिस को महिला ने मारपीट की सूचना दी थी और पुलिस आरोपी को थाने ले गई थी। इसके बाद महिला थाने पहुंची और शाहनवाज को वहां से ले आई थी।

महिला की हत्या किए जाने की सूचना पर पहुंचे थे। हत्या घरेलू विवाद में हुई है। आरोपी ने हत्या से पहले खुद शराब पी थी और अपनी पत्नी को भी पिलाई थी। जब आरोपी की पत्नी ज्यादा नशे में हो गई तो तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी हिरासत में है।
पुष्कर मेहरा, थाना प्रभारी, थाना, ऐंचोड़ा कंबोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed