{"_id":"5b39303a4f1c1b264d8b9706","slug":"the-weather-is-pleasant-with-light-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ः हल्की बरसात से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून ः हल्की बरसात से मौसम हुआ सुहाना
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में रविवार की सुबह हुई बरसात में भीगी सड़कों से गुजरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच बरसात की बौछारों ने कुछ राहत तो दी लेकिन बरसात बंद होते ही उमस ने लोगों का हालस बेहाल कर दिया। दिनभर आसमान में बादल घिरे रहे। लेकिन बादल बिना बरसे ही चले गए। इतना जरूर रहा कि सूर्य की तपिश से लोगों को राहत रही।
कई दिनो से भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को सुबह नौ बजे हल्की बरसात के बाद ही मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन यह राहत अधिक समय तक नहीं टिकी। कुछ ही देर बाद उमस ने सभी का हाल बेहाल कर दिया। हवाएं बंद हो जाने के कारण लोगों को भीषण गर्मी सहन करनी पड़ी।
हालांकि सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे सूर्य की तपिश से लोगों को राहत मिली। वहीं बाजारों में भी चहल पहल दिखी। बाहर से भी खरीदार शहरों को पहुंचे। आसमान में बादलों की आवाजाही देखते हुए हर किसी को बरसात की उम्मीद थी। खेत खलिहानों पर पशु पक्षियों ने भी राहत की सांस ली। अकरौली क्षेत्र में मोर मोरनी के जोड़े भी अठखेलियां करते दिखे लेकिन शाम तक बरसात नहीं होने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
वहीं, संभल में मौसम विभाग द्वारा दी जा रही भारी चेतावनी के बाद भी जिले में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर छोड़ दिया जाए तो अभी भी मानसून की पहली बारिश का इंतजार है। वहीं, उमस और गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। उमस भरी गर्मी ने बारिश के इंतजार को और कड़वा कर दिया है।
लोग गर्मी और उमस से परेशान है। बारिश का इंतजार कर रहे है। रविवार की सुबह से ही बादलों ने बरसात होने के संकेत देना शुरू किए और मानो अभी चंद मिनटों में रिमझिम बारिश हो जाएगी। कभी बादल घने और काले होकर उम्मीद जगाते हैं तो तितर बितर होकर लोगों को मायूस कर देते हैं।
बादलों के आने जाने के सिलसिले में सूर्य देव भी सितम बरसाने से पीछे नहीं है। आते है और तुरंत धूप पहुंचकर तापमान और उमस को और बढ़ा देते है। शाम तक उमस का सिलसिला बना रहा, लेकिन पानी की बूंद नहीं बरसी। जबकि उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए। वहीं घर में बैठे हुए लोग भी पसीने से तरबतर होते रहे। शनिवार की रात को संभल में कुछ मिनट हल्की बारिश हुई, लेकिन इतनी नहीं यह मौसम में बदलाव ला सके।
लिहाजा गर्मी के हालात जस के तस बने हुए हैं। वहीं, धनारी में क्षेत्र में रविवार को पूरे दिन गर्मी व उमस के बाद शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। असमोली में शाम चार बजे अचानक उठी घटा के बाद आसमान से बादल बरसे। जबकि धनारी में काली घटाओं के बीच गरज के साथ मामूली बरसात हुई।