Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The wall of a stepwell found under a house in Chandausi

Sambhal News: चंदौसी में मकान के नीचे मिली बावड़ी की दीवार

Sun, 29 Dec 2024 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The wall of a stepwell found under a house in Chandausi
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए शनिवार को भी खोदाई का सिलसिला जारी रहा। आठवें दिन जहां बावड़ी का सिरा और कुएं की तलाश में खोदाई की गई, तो वहीं एक मकान के नीचे बावड़ी की दीवार मिली है। मकान के नीचे ही बावड़ी का प्रवेश द्वार बताया जा रहा है।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे नगर पालिका की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह टीम व पीएसी मोहल्ला लक्ष्मणगंज पहुंचीं। ईओ कृष्ण कुमार सोनकर भी मौके पर पहुंचे। खोदाई के लिए मजदूरों की तीन टीम बनाई गई। एक टीम को ऊपरी मंजिल के गलियारों से मिट्टी निकालने में लगाया गया। जबकि, दूसरी को सड़क की ओर बावड़ी का सिरा और कुएं की तलाश में खोदाई कार्य में लगाया गया। तीसरी टीम को बाबरी के दूसरी ओर के सिरे की तलाश में खोदाई में लगाया गया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि तीसरी टीम को एक मकान के नीचे बावड़ी की दीवार नजर आने लगी है। बताया जा रहा है कि यहां बावड़ी का प्रवेश द्वार है। हालांकि, प्रवेश द्वार मकान के कितने अंदर है। यह खोदाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उधर, कुएं की तलाश में शाम पांच बजे तक खोदाई की गई। ऊपरी मंजिल का पीछे का गलियारा लगभग साफ हो चुका है। एक साइड के गलियारे में अभी मिट्टी भरी हुई है। शाम पांच बजे खोदाई का काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए
चंदौसी में बावड़ी का वजूद अब सामने आने लगा है। इस ऐतिहासिक धरोहर को कोई क्षति न पहुंचा सके। साथ ही काम पर नजर रखने के लिए बावड़ी स्थल पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा कुएं वाली साइड में और दो कैमरे पीछे वाली दीवार पर लगाए गए हैं।
भीड़ रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग
मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी चर्चा का विषय बनी है। जिले के अलावा आसपास के लोग बावड़ी देखने आ रहे हैं। दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। अब भीड़ से ज्यादा काम प्रभावित न होने इसके लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग की है। प्रशासन ने एक ओर के रास्ते पर बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग की है। वहीं, दूसरी ओर के रास्ते पर सीमेंट की ईटें लगाकर आवागमन रोक दिया है।
एएसआई की टीम ने बांकेबिहारी मंदिर और बावड़ी का निरीक्षण किया
चंदौसी। एएसआई की टीम ने शनिवार को भी बावड़ी और प्राचीन खंडहरनुमा प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1:15 बजे एएसआई के सर्किल इंचार्ज मेरठ डिवीजन विनोद सिंह रावत, राजेश कुमार, मुकेश कुमार समेत चार सदस्यीय टीम चंदौसी के लक्ष्मणगंज में पहुंची।
टीम ने बावड़ी का बारीकि से निरीक्षण किया। उन्होंने कुएं को तलाशने के लिए की जा रही खोदाई कार्य को भी देखा। साथ ही कार्य में लगे मजदूरों से बात की। टीम करीब 15 मिनट तक बावड़ी में रही और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने बताया कि अमरोहा जिले में भी बावड़ी का स्ट्रक्चर इसी तरह का है। इसके बाद एएसआई की टीम चंदौसी स्थित खंडहरनुमा प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। उन्होंने मंदिर की दीवारें, लिंटर और फर्श चेक किया। यहां भी टीम करीब 15 मिनट रुकी और इसके बाद करीब दोपहर 1:45 बजे लौट गई।

बावड़ी की जद में मकान आने पर परिवार चिंतित
चंदौसी। बावड़ी के प्रवेश द्वार की तलाश में शनिवार को खोदाई शुरू हुई। इस दौरान बावड़ी की एक दीवार नजर आने लगी, जिसके ऊपर शाकिब पुत्र मोहम्मद यूसुफ का मकान बना है। उधर, बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए प्रशासन उस पर हुए अतिक्रमण हटाने की बात कह रहा है। इससे अब शाकिब का परिवार चिंतित है। शाकिब ने बताया कि यह मकान वर्ष 2010 में उसके पिता ने पड़ोसी से खरीदा था। शाकिब ने बताया कि वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा है। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है। वह कारपेंटर है। वहीं, उसकी मां गुलनाज घर चलाने के लिए सिलाई का कार्य करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed