{"_id":"680005f3a80c80ee3a0c6bb9","slug":"the-truth-of-the-riot-will-come-out-and-justice-will-be-done-burke-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-121537-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल की हकीकत सामने आएगी और न्याय होगा : बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल की हकीकत सामने आएगी और न्याय होगा : बर्क
Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संभल। न्यायिक जांच आयोग की ओर से करीब 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए हैं। इनमें 19, 22 और 24 नवंबर को लेकर सवाल थे। मुझे न्यायिक जांच आयोग पर पूरा भरोसा है। 24 नवंबर को हुए बवाल की हकीकत सामने आएगी और न्याय होगा। यह कहना है संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का। वह बुधवार को लखनऊ अपने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंंचे थे।
सांसद ने कहा कि सवाल क्या थे और उनका जवाब क्या था यह गोपनीय है। बस इतना ही कहना चाहता हूं कि हर सवाल का जवाब पूरी जिम्मेदारी से दिया है। मुझे भी न्यायिक जांच आयोग पर पूरा भरोसा है कि उनकी कार्रवाई पूरी होने के बाद न्याय होगा। वहीं, विधायक के बेटे सुहेल इकबाल ने कहा कि 19, 22 और 24 नवंबर को जो भी हुआ है। उनको लेकर सवाल किए गए। सभी का जवाब दे दिया गया है।
मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल में सांसद पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। जबकि विधायक के बेटे पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है। सांसद और विधायक के बेटे एक एफआईआर में नामजद आरोपी हैं। इसी एफआईआर में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को गिरफ्तार किया गया है। जो 23 मार्च से अभी तक जेल में बंद हैं। न्यायिक जांच आयोग द्वारा जामा मस्जिद कमेटी के दो सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हालांकि जामा मस्जिद कमेटी के सदर के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।