फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The tourism department will also purchase private land to make Sambhal a tourist city.

Sambhal News: संभल को टूरिस्ट सिटी बनाने के लिए निजी जमीन भी खरीदेगा पर्यटन विभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The tourism department will also purchase private land to make Sambhal a tourist city.
संभल शहर में ​स्थित श्री क​​ल्कि विष्णु मंदिर।
संभल। संभल पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। अब तीर्थ स्थलों के आसपास पर्यटन विभाग भूमि भी खरीदेगा। इसका प्रस्ताव प्रशासन की ओर से बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जो धनराशि शासन ने पर्यटन विभाग को जारी की है। उससे पर्यटन स्थल और तीर्थ संवारे जाएंगे। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

संभल धार्मिक व ऐतिहासिक नगरी के तौर पर पहचाना जाता है। इस शहर में राजपूत और मुगलों के शासनकाल के भी किस्से जुड़े हैं। कहने को तो 14 वर्ष पहले ही जिला बना है लेकिन इस शहर का इतिहास सदियों पुराना है। जो अभी भी अपनी पहचान बनाए हुए है।
विज्ञापन

संभल को धार्मिक नगरी के तौर पर विकसित करने की मांग तो कई दशक से उठती आ रही थी लेकिन अब पर्यटन नगरी के तौर पर भी ही विकास किया जा रहा है। पर्यटन विभाग लगातार जिले में पर्यटन स्थलों पर कार्य करा रहा है। सितंबर में ही शासन ने 5.5 करोड़ रुपये तीर्थों के विकास के लिए जारी किए हैं। हालांकि अभी डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही तीर्थों को संवारने के लिए यह धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पर्यटन अधिकारी प्रदीप टमटा ने बताया कि संभल शहर के तीर्थों के आसपास भूमि क्रय की जानी है। प्रशासन से मांग की गई है इसके आधार पर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। दतावली गांव में करीब साढ़े पांच हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है। उस भूमि का भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। खासतौर पर संभल में पर्यटन का विकास ज्यादा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed