{"_id":"683b5f6fd93e29a681008872","slug":"the-tiebreaker-decided-the-win-and-loss-sirsi-sporting-won-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123189-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टाईब्रेकर से हुआ हार-जीत का फैसला, सिरसी स्पोर्टिंग जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टाईब्रेकर से हुआ हार-जीत का फैसला, सिरसी स्पोर्टिंग जीता
विज्ञापन
सिरसी। जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को सिरसी स्पोर्टिंग और एच एम ग्लोबल संभल की टीम के बीच मैच खेला गया। बेहद दिलचस्प हुए मुकाबले में सिरसी स्पोर्टिंग ने एचएम ग्लोबल की टीम को टाईब्रेकर में 5-4 से हराकर अगले मुकाबले में जगह बनाई।
पहले हाफ में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोलपोस्ट पर कई हमले किए। सिरसी स्पोर्टिंग के कप्तान मो. अहद ने एचएम ग्लोबल के खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में सिरसी स्पोर्टिंग एक गोल से आगे रही। दूसरा हाफ शुरू होते ही एचएम ग्लोबल के खिलाड़ी रमीज ने गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलाई। कुछ समय बाद ही सिरसी के खिलाड़ी का उनकी ही डी में फाउल हो गया। जिस पर रेफरी ने एचएम ग्लोबल को पेनाल्टी दे दी।
एचएम ग्लोबल के खिलाड़ी रमीज ने पेनाल्टी किक पर गोल करके अपनी टीम को दो एक से बढ़त दिला दी। सिरसी स्पोर्टिंग ने गोल उतारने के लिए जवाबी हमले किए। जिस पर मैच के अंतिम समय में एचएम ग्लोबल के खिलाड़ी का हाथ उनकी ही डी में गेंद से लग गया, जिस पर रेफरी ने सिरसी स्पोर्टिंग को पेनाल्टी दे दी। सिरसी स्पोर्टिंग के कप्तान मो. अहद ने पेनाल्टी किक पर गोल करके स्कोर दो दो गोल से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें दो दो गोल करके बराबर रहीं।
विज्ञापन
मैच का फैसला टाईब्रेकर के द्वारा हुआ, जिसमें सिरसी स्पोर्टिंग ने एचएम ग्लोबल को 5-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रेफरी की भूमिका अकबर ने निभाई। इस दौरान नादिर रजा, वसीम हैदर, आशिक अब्बास, मोहम्मद अब्बास, लारेब, शादाब, फैजान, हाजी तसद्दुक, मोहम्मद, आदि रहे।