फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The temple was closed due to the riots of 1978, and was hidden amidst encroachment.

Sambhal News: वर्ष 1978 के दंगे से बंद था मंदिर, छिप गया था अतिक्रमण के बीच

Sun, 15 Dec 2024 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 15 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The temple was closed due to the riots of 1978, and was hidden amidst encroachment.
संभल में मिले ​शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संभल
संभल। 1978 से बंद शिव मंदिर के आसपास लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मकानों के छज्जे से मंदिर घिरा हुआ है। अब प्रशासन उन छज्जों को हटवाकर मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त कराएगा। जिससे मंदिर को संवारने में कोई दिक्कत न हो। इससे हिंदू समाज में खुशी का माहाैल है।
विज्ञापन

दशकों को पुराने इस मंदिर में भगवान शिव के पूरे परिवार की प्रतिमाएं हैं। इसके अलावा हनुमान जी की प्रतिमा है जो पुराने जमाने के मंदिरों में दीवार पर उकेरी जाती थी। फिलहाल सफाई कराकर पूजन शुरू करा दिया गया है। बुजुर्ग विष्णु सरन रस्तोगी ने बताया कि उनका परिवार भजन कीर्तन मंदिर के बाहर कुएं पर बैठकर ही करता था। जब मकान बेचकर चले गए तो मंदिर पर आवाजाही खत्म हो गई। इसके चलते मंदिर की देखभाल नहीं हो सकी। मंदिर में एक दानपात्र मिला है, जिसमें पुरानी चाल के कुछ सिक्के हैं। उन पर जंक होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह किस समय के हैं। उनकी सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से बंद था मंदिर, धूल से अटा था परिसर : एएसपी ने बताया कि लंबे समय से मंदिर बंद था तो सारी धूल मंदिर में एकत्र हो गई थी। भगवान शिव परिवार पर धूल जमी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवलिंग को पहले साफ किया। इसके बाद नंदी और अन्य मूर्तियों की सफाई की। लोग बोले-भगवान शिव की कृपा बरस रही है : बुजुर्ग विष्णु सरन रस्तोगी ने कहा कि यह भगवान शिव की कृपा है जो मंदिर खुला है। उन्होंने भगवान शिव का जयकारा लगाया। शाम तक काफी लोग मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed