फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The supreme sacrifice of Baba Zorawar Singh and Baba Fateh Singh will always be remembered: Rajiv

बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का सर्वोच्च बलिदान रहेगा याद : राजीव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The supreme sacrifice of Baba Zorawar Singh and Baba Fateh Singh will always be remembered: Rajiv
अमरोहा। भाजपा जिला कार्यालय पर वीर बाल दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने गुरु गोविंद सिंह को याद किया। कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। जब गुरु गोविंद सिंह युद्ध में थे तो उनके साहबजादे जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह को उनकी दादी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। औरंगजेब ने बहुत ही यातनाएं देकर जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह को धर्म बदलने को कहा। दोनों शहीद हो गए मगर अपना धर्म नहीं बदला।
विज्ञापन

सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि इतिहास के नाम पर हमें कुछ चुनिंदा किस्से पढ़ाए गए हैं। इसमें हमें हीन भावना को पढ़ाया गया। मुगल आक्रमणकारियों को महान कहा गया जबकि देश व धर्म पर मिटने वालों का नाम तक नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धनौरा विधायक राजीव तरारा, जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, सरदार सतनाम सिंह छाबड़ा, जगवीर सिंह, राम सिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी, मयंक अग्रवाल, भूप सिंह, चंद्रभान भाटी, रमेश कलाल, चंद्रपाल सिंह, गिरीश त्यागी और ऋषिपाल नागर आदि मौजूद रहे।

वहीं, लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर वीर बालदिवस मनाया गया। इस ऐतिहासिक पल पर अमरोहा सिख समाज की ओर से शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, ब्लॉक प्रमुख अमरोहा सरदार गुरिंद्र सिंह ढिल्लो, सरदार परमजीत सिंह जीतू, सरदार जसमीत सिंह (इशू), सरदार रौनक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed