फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The strike of the outgoing councilors continues in the municipality

Sambhal News: नगर पालिका में निवर्तमान सभासदों का धरना आठवें दिन भी रहा जारी

Fri, 10 Mar 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 10 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The strike of the outgoing councilors continues in the municipality
नगर पालिका परिषद परिसर में निवर्तमान सभासदों का धरना आठ दिन से लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलने का हवाला अब निवर्तमान सभासद दे रहे हैं। निवर्तमान सभासदों का कहना है कि प्रशासन उनके धरने की अनदेखी कर रहा है। जबकि निवर्तमान सभासद सभी विकास कार्यों की जांच करा भ्रष्टाचार के मामले पकड़ने के लिए जांच की मांग उठा रहे हैं। मालूम हो सात मार्च की रात को उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी धरना स्थल पर पहुंचे थे और निवर्तमान सभासदों को समझाते हुए धरना समाप्त करने का आह्वान किया। लेकिन सभासद जांच कराने और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद उपजिलाधिकारी लौट आए थे। निवर्तमान सभासद दो मार्च से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद के कुछ विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी जांच होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन धरने में सरताज, श्मशाद, नितिन वाल्मीकि, अनवर, अनीस, इब्राहीम, शोकीन, राजन, रिहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed