फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The right of district headquarters Sambhal, we will fight for it

Sambhal News: जिला मुख्यालय संभल का हक, इसे लेकर रहेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The right of district headquarters Sambhal, we will fight for it
संभल। जिला मुख्यालय संभल का हक है, इसे लेकर रहेंगे। ऐसी हुंकार के साथ तिरंगा मार्केट में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए दुकानदारों ने पोस्टकार्ड लिखे। इस दौरान दुकानदारों ने जिला मुख्यालय संभल घोषित होने तक चैन से न बैठने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

तिरंगा मार्केट में सभी दुकानदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड लिखकर संभल में जिला मुख्यालय बनाने का निवेदन किया। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद हबीब ने कहा कि संभल सबसे प्राचीन तहसील है और सबसे बड़ी भी। संभल में जिला न होने के बावजूद भी एएसपी और एडीएम के पद सृजित थे। अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए संभल जिला घोषित किया गया था। लेकिन जिले की कोई भी सुविधा न मिलने के कारण संभल के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। दुकानदारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से जिला मुख्यालय संभल में बनाने को कहा। जिला मुख्यालय को संभल वासियों का हक बताया। इस दौरान रवि शंकर लाठे, मोहम्मद आजम, मोहम्मद आबिद हुसैन, मोहम्मद अहमद हुसैन, मोहम्मद नाजिम, तेजपाल सैनी, मुकेश शर्मा, संजीव शुक्ला, दुर्वेश सैनी आदि ने पोस्टकार्ड लिखे और दुकानों पर जाकर दुकानदारों से कुल 100 पोस्टकार्ड लिखवाकर जिला मुख्यालय संभल में स्थापित करने की पुरजोर मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोमान प्रधान और संचालन दुर्वेश सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed