फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The rape victim went to court after not getting justice from the police, a case was registered.

Sambhal News: पुलिस से न्याय न मिला तो कोर्ट पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The rape victim went to court after not getting justice from the police, a case was registered.
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि जब पुलिस से न्याय नहीं मिला तो कोर्ट की शरण ली। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करते है। 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब दो बजे वह घर पर अकेली थीं। उनके सास-ससुर घरेलू सामान लेने असमोली गए हुए थे। तभी फिरोज, मुख्तार अली और यूनुस उनके घर आए। महिला का आरोप है कि उसको अकेला देखकर तीनों ने उन पर हमला कर दिया। और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला का कहना है कि उसको धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जब ससुरालियों को घटना की जानकारी दी तो वह थाने लेकर पहुंचे लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद एसपी से भी शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed