{"_id":"6a25d806f09b46d8760b73ae","slug":"the-people-of-kirari-forced-to-live-a-hellish-life-for-five-years-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-136297-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पांच सालों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर किरारी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पांच सालों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर किरारी के लोग
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव किरारी में बीते पांच वर्ष में गांव के मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ गंदगी और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से मामले की कई बार शिकायत की गई तो हर वर्ष कार्य योजना में सम्मिलित करने का आश्वासन देकर टाल दिया गया। मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ गंदगी और जलभराव की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं।
ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत किरारी विकास कार्य न के बराबर हुए हैं। सफाई के लिए सफाई कर्मचारी भी गांव में नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन उसमें भी ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा फर्जी निस्तारण कर दिया गया। गांव किरारी के मुख्य मार्ग पर पांच वर्ष बीते जाने के बाद भी मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। कई बार की गई शिकायतों का ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा फर्जी निस्तारण कर दिया गया। गांव में मौत होने पर अंतिम यात्रा को भी कीचड़ और जलभराव से होकर निकालना पड़ता है। वैसे तो ग्राम पंचायत शासन के द्वारा ओडीएफ प्लस योजना में सम्मिलित कर ली गई है इसके बाद भी गांव के हालात में कोई सुधार नहीं हो सका है।
-- -- -- -- -- --
ग्रामीण बोले...
बीते पांच वर्ष से गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्या मुसीबत बनी हुई है तमाम शिकायत करने के बाद भी पंचायत विभाग और जनप्रतिनिधि समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। अगर मोहल्ले में किसी की मृत्यु हो जाए तो अर्थी को भी गंदगी से ही लेकर गुजरने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
-बृजेश यादव
-- -- -
मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ गंदगी और जल भराव की समस्या को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है। तमाम मोहल्ले के लोग समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्ले में संक्रमण बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। कीचड़ गंदगी और जलभराव से घर पर मेहमानों ने आना छोड़ दिया है।
-सत्यपाल सिंह
-- -- -
गांव के मुख्य मार्ग पर तमाम कीचड़ गंदगी और जलभराव से गुजरा बेहद ही मुश्किल है। अगर ऐसे में कोई कार्यक्रम करने लगे तो गंदगी कीचड़ और जलभराव को लेकर नहीं कर सकती। घर में घुसने से पहले मुख्य गेट पर फैली कीचड़ गंदगी और जल भराव से गुजर कर जाने को मजबूर हैं।
-मोहरपाल सिंह
-- -- -- -
जिस तरह की हालत मोहल्ले में हो रहे हैं ऐसी किसी गांव में नहीं होंगे। मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ गंदगी और जल भराव की समस्या से जूझते हुए 5 वर्ष बीते चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। इस परेशानी में छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग महिलाओं की हालत भी बेहद ही खराब है।
वीरवती देवी
-- -- --
मुख्य मार्ग पर 5 वर्ष से फैली कीचड़ गंदगी और जल भराव की समस्या से अब आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल और हेड पंप से भी प्रदूषित पानी आना शुरू हो गया है। तमाम शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा जबकि ग्राम पंचायत ओडीएफ प्लस योजना में शामिल हो चुका है।
-अशोक यादव
-- -- -- -
बीते 5 वर्ष में ग्राम प्रधान गांव के मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं कर सके उसे पर तमाम कीचड़ गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बरसात के मौसम में हालात इससे भी खराब हो जाते हैं रास्ते पर आने जाने बंद हो जाता है छोटे-छोटे बच्चों के साथ जल भराव में हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
-ओमवती देवी
-- -- -- -
गांव किरारी के मुख्य मार्ग पर बीते 5 वर्ष से रास्ते का निर्माण नहीं होने और मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ गंदगी और जलभराव के मामले की जानकारी नहीं है ग्राम पंचायत सचिव से मामले की जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाए।
-ओमवीर सिंह, बीडीओ बहजोई