फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The people of Chandausi will soon get a new roadways bus stand.

Sambhal News: चंदाैसी के लोगों को जल्द मिलेगा नया रोडवेज बस स्टैंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The people of Chandausi will soon get a new roadways bus stand.
चंदौसी। शहर के लोगों को जल्द ही नए रोडवेज बस स्टैंड की सौगात मिलने वाली है। शासन से बजट जारी होने के बाद नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर विभागीय गतिविधियां तेज हो गई हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित स्थल पर जल्द ही शिलान्यास कराया जाएगा। नया रोडवेज बस स्टैंड बदायूं रोड स्थित पावर हाउस की भूमि पर बनाया जाना है।
विज्ञापन


फिलहाल शहर का रोडवेज बस स्टैंड आजाद रोड पर संचालित हो रहा है, जहां यात्रियों को लंबे समय से अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। धूप व बारिश से बचाव के भी समुचित इंतजाम नहीं हैं, जिससे लोगों को खुले में बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, शौचालयों की सफाई व्यवस्था भी खराब रहती है और पीने के पानी तक की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। बसों और अन्य वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

इन समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने बदायूं रोड स्थित पावर हाउस परिसर में नए रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण की योजना तैयार की थी। अब शासन से बजट जारी होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी है और जल्द ही शिलान्यास कर कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि शासन से बजट की स्वीकृति हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री से समय लेकर जल्द ही नए रोडवेज स्टैंड का शिलान्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed