फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The nephews of the relationship beat up the couple including their three children.

रिश्ते के भतीजों ने दंपति सहित उनके तीन बच्चों को जमकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The nephews of the relationship beat up the couple including their three children.
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ में घर में घुसकर पति-पत्नी व तीन बच्चों को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर घर में रखे दो लाख रुपये व महिला के कानों से सोने के कुंडल लूटकर ले गए। कोतवाली पहुंचे घायलों का उपचार का पुलिस ने सीएचसी में कराया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

गांव पतरौआ निवासी नन्हे गांव में पकौड़ी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। कुछ दिन पहले नन्हे ने अपनी जमीन का दस लाख रुपये में सौदा किया था। शनिवार को नन्हे को जमीन का सौदा होने पर दो लाख रुपये बयाने के मिले थे। वह गांव में ही साढ़े तीन लाख रुपये का प्लाट खरीदने चाहता है। जिसकी बात भी चल रही है। शनिवार की शाम करीब चार बजे नन्हे के रिश्ते के भतीजे एकत्र होकर उसके घर में घुस आए और हमला बोल दिया।
विज्ञापन

नन्हे को पिटता देख उसकी पत्नी कुसम, दस वर्षीय पुत्री प्राची, आठ वर्षीय पुत्र विशाल, तीन वर्षीय विवेक बचाने आए, तो हमलावरों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की। हमलावरों ने बच्चों को भी धारदार हथियार से पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने पहुंच पीड़ित परिवार को हमलावरों से बचाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। पीड़ित नन्हे ने बताया कि आरोपी मारपीट के दौरान घर में रखे दो लाख रुपये, पत्नी कुसुम के कानों से सोने के कुंडल भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed