फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Municipality is actively engaged in ensuring the success of the self-enumeration and sanitation survey campaign.

Sambhal News: स्व-गणना और स्वच्छता सर्वे अभियान को सफल बनाने में जुटी पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The Municipality is actively engaged in ensuring the success of the self-enumeration and sanitation survey campaign.
चंदौसी। शहर में स्व-गणना के साथ ही स्वच्छता सर्वे अभियान चल रहा है। रविवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पालिका कार्यालय में प्रेस वार्ता की और जनता से अभियान में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने बताया कि सात से 20 मई तक स्व गणना की जा रही है। लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक लोग स्व गणना कर लें। जिससे 21 मई से चलने वाले स्व-गणना अभियान के कार्य में कर्मचारियों की दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक वार्ड में कर्मचारी नामित किए गए हैं। टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। स्व-गणना संबंधी शिकायत के लिए पालिका कार्यालय में दो कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान भी चल रहा है। उन्होंने जनता से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। बताया कि वार्ड गजेटियर काम काम भी चल रहा है। जिसे धरोहरों, विरासत, मेले आदि को चिन्हित किया जा रहा है। ये अभियान भी शहर और ग्रामीण अंचलों के लिए है। जो 30 मई तक पूरा करना होगा। इसमें ऐसी हस्तियों की भी जानकारी मांगी जा रही है जिन्होंने जो शिक्षित होकर उच्च पदों पर पहुंचे और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed