{"_id":"6866da227ea7bb2e29025d6b","slug":"the-mosque-in-anchoda-kamboh-was-demolished-by-the-muslims-themselves-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-124305-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ऐंचोड़ा कंबोह में मस्जिद को मुस्लिमों ने खुद ही ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ऐंचोड़ा कंबोह में मस्जिद को मुस्लिमों ने खुद ही ढहाया
विज्ञापन
सिंहपुरसानी(संभल)। गांव ऐंचोड़ा कंबोह में सैदनगली-मनोटा मार्ग किनारे श्री कल्कि धाम के नजदीक स्थित मस्जिद को बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही ढहा दिया है। यह मस्जिद खलिहान की जमीन पर बनी थी। प्रशासन की ओर से इसको हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। साथ ही धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। मस्जिद की देखभाल करने वाले नूर हसन ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मस्जिद की नापतौल की थी। टीम ने खलिहान की भूमि पर बताते हुए निर्माण को अवैध घोषित किया, फिर इसे हटाने के निर्देश दिए गए थे। मुस्लिम समाज ने मस्जिद को हटाने का कार्य शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को क्रेन की मदद से मस्जिद की मीनार को हटा दिया है। बचे हुए निर्माण को जेसीबी की मदद से जल्द ही हटा दिया जाएगा।
मालूम हो यह मस्जिद करीब 35 वर्ष पहले निर्माण की गई थी। इस गांव में दो मस्जिद हैं। एक मस्जिद 50 वर्ष से भी ज्यादा पुरानी बताई जाती है। जबकि यह गांव के बाहर करीब 35 वर्ष पहले निर्माण की गई थी।
0000000000
अवैध तरीके से बनी मस्जिद को हटाने के लिए समय दिया गया था। बृहस्पतिवार से मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद को ढहाना शुरू कर दिया है। अन्य जो अवैध निर्माण हैं तहसील क्षेत्र में उनको भी समय दिया गया है।
विज्ञापन
विकास चंद्र, एसडीएम, संभल