फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Minister of State remembered the contributions of Ahilyabai Holkar

Sambhal News: राज्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदानों को किया याद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State remembered the contributions of Ahilyabai Holkar
चंदौसी। गांव मौलागढ़ में शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी व उनकी बेटी ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के मुख्य योगदानों में से एक सोमनाथ मंदिर है। जिसका जीर्णोद्धार उन्होंने ही करवाया। उन्होंने अपने शासन काल में देशभर में 3175 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया। कल्कि, काशी, केदारनाथ समेत कई स्थानों पर उनके द्वारा किए गए कार्य सनातन धर्म की मजबूती का प्रतीक है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उनके शासन में मालवा में अपेक्षाकृत शांति, समृद्धि और स्थिरता थी। उनकी राजधानी महेश्वर को साहित्यिक, संगीत, कलात्मक और औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया गया था। कार्यक्रम के समापन पर एक रैली का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर चंद्रसैन दिवाकर, अरविंद पाल, सुशील, अमन पाल, अशर्फी पाल, नवल पाल, प्रदीप पाल, अंकुर पाल, हेमसिंह, रवेंद्र पाल, लटूरी पाल, धर्मेंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed