फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The lover caught at the girlfriend's house was thrashed and handed over to the police

प्रेमिका के घर पकड़े गए प्रेमी की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The lover caught at the girlfriend's house was thrashed and handed over to the police
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर धुनाई की गई। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया है।असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अमरोहा जिले के ढक्का मोड़ निवासी युवक के साथ करीब पांच माह से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। यह बात परिजनों को नहीं पता थी। बताते हैं कि बुधवार को प्रेमी युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। शाम को करीब साढ़े चार बजे घर के लोग इधर-उधर गए हुए थे। इसी बीच प्रेमी घर में घुस गया लेकिन मोहल्ले के लोगों की इस पर नजर पड़ गई। जिसके बाद यह पकड़ लिया और धुनाई की गई। धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। असमोली थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल का कहना है कि इस मामले में अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed