{"_id":"63013a780b3dfc658a6d75af","slug":"the-girl-who-reached-chandausi-from-lucknow-made-allegations-i-have-been-raped-chandausi-news-mbd4383890151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से चंदौसी पहुंची युवती ने लगाए आरोप, मेरे साथ हुआ है दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से चंदौसी पहुंची युवती ने लगाए आरोप, मेरे साथ हुआ है दुष्कर्म
विज्ञापन
लखनऊ से चंदौसी पहुंची युवती ने खुद के दुष्कर्म होने के आरोप लगाए। महिला पुलिस ने जब युवती से नंबर लेकर उसके भाई से बात की तो उसने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर ऐसी बात करती रहती है। युवती के परिजन लखनऊ से चंदौसी के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां आने के बाद युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे मुंसिफ रोड पर बैठी लगभग 30 साल की एक युवती ने खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। महिला दरोगा ने युवती से बात कर उसके भाई का मोबाइल नंबर लिया। फोन पर उसने बताया कि वह लखनऊ से बोल रहा है। उसकी बहन छह दिन पहले बिना किसी को कुछ बताए घर से चली आई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर है। वह अक्सर ऐसी बातें करती है। युवती का भाई और अन्य परिजन चंदौसी के लिए रवाना हो गए हैं।
युवती के शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस युवती को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। युवती ने महिला दरोगा को बताया कि जब वह घर से निकली थी तो लखनऊ के चारबाग के पास एक व्यक्ति मिला था जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लखनऊ से ट्रेन में बैठकर चंदौसी आ गई।
विज्ञापन
युवती ने परिजनों ने उसको मानसिक रूप से कमजोर बताया है। वो लखनऊ से चंदौसी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके यहां आने पर युवती को उनकी सुपुदर्गी में सौंप दिया जाएगा
दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी