फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The girl reached the Kotwali, adamant on the insistence of marrying her lover

युवती पहुंची कोतवाली, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The girl reached the Kotwali, adamant on the insistence of marrying her lover
संभल। नरौली कस्बा निवासी युवती शुक्रवार सुबह चंदौसी कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि वह चंदौसी के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन परिजन शादी को राजी नहीं है। कुछ समय बाद युवती के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। वे प्रेमी से युवती की शादी को राजी हो गए। पुलिस ने युवक को भी कोतवाली बुला दिया। युवक ने भी सहमति जताई है। पुलिस की मौजूदगी में युवक व युवती के परिजनों में शादी के लिए सहमति पर बात चल रही है।
विज्ञापन

नगर निवासी युवक का थाना बनियाठेर क्षेत्र की पुलिस चौकी नरौली निवासी युवती से पिछले चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार की रात एक बजे युवती घर से निकल आई और चंदौसी कोतवाली पहुंच महिला पुलिस कर्मियों से प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने युवती के प्रेमी को फोन कर कोतवाली बुला लिया। युवक भी अपनी प्रेमिका से शादी करने को तैयार था। युवती ने बताया कि युवक उसका रिश्तेदार है, दोनों सजातीय हैं। पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क साधा कोतवाली आने की बात कही। सुबह दस बजे युवती के परिजन भी कोतवाली आ पहुंचे। परिजन व पुलिस के काफी समझाने के बाद भी युवती अपने घर जाने को तैयार नहीं हुई और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। युवती के परिजनों ने बताया कि हम युवती को घर ले जाकर उसके प्रेमी के साथ शादी करेंगे। पुलिस ने युवक के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। देर शाम तक युवती-युवक के परिजनों में बातचीत के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed