Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The girl committed suicide by hanging herself with a saree in a closed room.

Sambhal News: बंद कमरे में युवती ने साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself with a saree in a closed room.
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र की पंचशील काॅलोनी में बुधवार की देर शाम दीपिका (24) ने घर में पंखे से साड़ी का फंदा लगा कर जान दे दी। घटना के वक्त पिता पास ही डेयरी पर दूध लेने गए हुए थे। युवती घर में अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। आत्महत्या कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ दीपक तिवारी ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।
विज्ञापन

पंचशील काॅलोनी निवासी मेहताब सिंह हाल ही में संभल के इंटर कॉलेज से मार्च 2026 में शिक्षक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। मां मीना देवी 10-12 दिन से बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव में अपने मायके गई हुई हैं। मेहताब का बड़ा बेटा जयपुर और बड़ी बेटी दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पिता और छोटी बेटी दीपिका घर पर थी। शाम छह बजे करीब मेहताब सिंह दूध लाने के लिए डेयरी पर गए थे। एक घंटे बाद जब वापस लौटे तो मकान का लोहे का मेन गेट अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो शोर मचा दिया। पिता की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए। मजदूर बुलाकर लोहे का गेट का लॉक तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो दीपिका का कमरा भी अंदर से बंद था। जिससे खिड़की से झांक कर देखा तो सभी की चीख निकल गई। दीपिका कमरे में पंखे से लटकी थी और गले में साड़ी का फंदा कसा था।
सूचना पाकर कोतवाल अनुज कुमार तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और खिड़की की जाली काट कर दरवाजा खोला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फोरेंसिक टीम बुला ली। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने लिए। मौके पर मिला लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में कर लिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं मोहल्ले वालों में चर्चा है कि युवती नगर के एक डिग्री काॅलेज में बीए फाइनल की छात्रा थी और फेल हो गई थी। इसलिए उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया।

-------
वर्जन:
पुलिस को सूचना मिली कि पंचशील कॉलोनी में एक युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली हे। पुलिस के साथ मैंने खुद मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। फाेरेंसिक टीम को बुला कर जांच कराई गई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed