फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gangster reached police station and said don't shoot me sir

मुझे माफ कर दो: एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा गैंगस्टर, हाथ जोड़कर बोला- साहब मैं आपराधिक घटनाओं से दूर रहूंगा

Wed, 26 Apr 2023 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2023 02:31 AM IST
सार

आरोपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी मंगलवार की सुबह 11 बजे आत्मसमर्पण का पोस्टर अपने हाथों में लिए थाने पहुंचा।

विज्ञापन
Gangster reached police station and said don't shoot me sir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के हयातनगर थाना पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश से घबराए गैंगस्टर के आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। इस दौरान आरोपी के हाथों में आत्मसमर्पण का पोस्टर था। इसमें गोली नहीं मारने और गिरफ्तार करने की गुहार लिखी थी। थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी जाबुल पर गोकशी का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

वह गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी मंगलवार की सुबह 11 बजे आत्मसमर्पण का पोस्टर अपने हाथों में लिए थाने पहुंचा। यहां उसने थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल से हाथ जोड़ कर प्रार्थना की। कहा कि साहब अब मैं आपराधिक घटनाओं से दूर रहूंगा और मुझे माफ कर दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। वहीं हयातनगर थाना पुलिस ने एक दूसरे गैंगेस्टर के आरोपी बुलंदशहर जिले के थाना नरौरा अंतर्गत गांव बिलोन निवासी गजेंद्र को हयातनगर बिजलीघर के नजदीक से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed