{"_id":"66512980b531a1f870035ff6","slug":"the-funeral-procession-of-an-elderly-person-was-stopped-by-citing-a-new-tradition-altercation-took-place-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110408-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नई परंपरा बताकर बुजुर्ग की शव यात्रा रोकी, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नई परंपरा बताकर बुजुर्ग की शव यात्रा रोकी, नोकझोंक
Sat, 25 May 2024 05:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 25 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। क्षेत्र के गांव सिंहपुर में शुक्रवार को दलित सोरन सिंह की शवयात्रा को गांव के दूसरे वर्ग के लोगों ने रोक दिया। जिस पर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शव यात्रा निकलवाई।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी सोरन सिंह (100) का बृहस्पतिवार की दोपहर बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवार के लोग दूसरे शहरों में होने की वजह से उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होना तय किया। शुक्रवार की दोपहर जब परिजन शव यात्रा निकालने लगे तो गांव के दूसरे के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने नई परंपरा बताते हुए बुजुर्ग की शवयात्रा को रोक दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। दूसरे वर्ग के लोगों ने इस तरह शव यात्रा निकालने को नई परंपरा बताया। जबकि एक वर्ग के लोग शव यात्रा निकालने को लेकर अड़ गए। जिस वजह से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। एसआई संजीव कुमार ने दूसरे पक्ष के लोगों को किसी तरह समझाया। जिसके बाद गांव में शव यात्रा निकाली गई। राजघाट गंगातट पर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।
वर्जन
इस तरह का कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -दीपक कुमार, सीओ बहजोई
विमान सजाकर शव यात्रा निकालने पर दूसरे वर्ग के कुछ लोगों ने नई परंपरा बताकर रुकवा दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव यात्रा निकलवाई। जिसके बाद राजघाट गंगातट पर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया। -अनवर हुसैन, ग्राम प्रधान सिंहपुर