फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The electricity department team caught electricity theft at 30 places

Sambhal News: बिजली विभाग की टीम ने 30 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The electricity department team caught electricity theft at 30 places
संभल। नगर के अलग-अलग मोहल्लों में बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात से शुक्रवार की भोर तक चेकिंग अभियान चलाया। 30 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी बिजली चोरी के मामले में 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल ने बताया कि नगर के मोहल्ला दीपा सराय, चौधरी सराय, नरोत्तम सराय, सरायतरीन, हयातनगर में यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। 30 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इसमें कटिया कनेक्शन भी मिले हैं। कुछ ऐसे भी मामले मिले हैं कि कनेक्शन होने के बाद अलग से केबल डाला हुआ था। वह भी बिजली चोरी की श्रेणी में शामिल है। इसलिए इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है। सभी से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अलग-अलग इलाके में टीमों को लगाकर चेकिंग कराई जाएगी। जिससे प्रभावी कार्रवाई की जा सके। मालूम हो दीपा सराय इलाके में 100 से ज्यादा घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद भी बिजली चोरी के मामले चेकिंग अभियान में लगातार सामने आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed