फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The effect of rain on the mountains, the water level in the Ganges started rising

पहाड़ों पर बारिश का असर, गंगा में बढ़ने लगा जलस्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The effect of rain on the mountains, the water level in the Ganges started rising
बबराला/चंदौसी। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। बुधवार को नरौरा बैराज से 91 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। हालांकि अभी क्षेत्र में खतरे एवं बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। पर आसपास के लोगों को चिंतित है। लगातार बारिश होती रही, तो तेजी से जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ का खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन

जून माह में पहाड़ों पर हुई बारिश से जनपद संभल में गंगा किनारे के जंगल में बाढ़ का पानी भर गया था। पिछले चार दिनों से रूक रूक कर रोजाना बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार की शाम छह बजे नरौरा बैराज से 31 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। बुधवार की शाम आठ बजे नरौरा बैराज से 91 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। दो दिन में पानी बढ़कर तीन गुने से अधिक हो गया है। तेजी के साथ बढ़ते पानी से क्षेत्र में बाढ़ की संभावना हो सकती है। एक लाख क्यूसेक पानी पहुंचने पर क्षेत्र में चेतावनी जारी कर दी जाएगी। प्रशासन गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed