फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dead body of a young man who came out talking on the phone from Sadhu's house was found lying on the way.

साढू के घर से फोन पर बात करते निकले युवक का शव रास्ते में पड़ा मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who came out talking on the phone from Sadhu's house was found lying on the way.
धनारी (संभल)। धनारी पट्टी बालू शंकर में शुक्रवार की रात साढ़ू के घर से फोन पर बात करते हुए निकले मजदूर का शव रास्ते में पड़ा मिला है। भाई चांद मोहम्मद ने मृतक की पत्नी व उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा सुरक्षित कर दिया है। है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ढडूमरे निवासी शहजाद दिल्ली में मजदूरी करता था। पत्नी के चाल चलन को लेकर घर में विवाद चल रहा था। पांच दिन उसकी पत्नी धनारी पट्टी बालू शंकर में अपनी बहन बहनोई के घर आ गई थी। उसके बाद साढ़ू शहजाद को लेकर अपने घर धनारी पट्टी बालू शंकर लिवाकर ले गया था।
विज्ञापन

शहजाद की साली नगमा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे शहजाद के फोन पर कॉल आई थी। इसके बाद शहजाद परेशान हो गया और घर से बाहर जाने लगा। दोनों बहनों ने उसे बमुश्किल रोका। दस मिनट के बाद शहजाद घर से तेजी के साथ निकल गया। दोनों बहनों ने पीछा किया, पर रात में अंधेरे के कारण पता नहीं चला पाया। उसे ढूंढते हुए मीना की मडैय्या की ओर गए, तो घर से करीब 700 मीटर दूर रास्ते के किनारे खेत की रखवाली को बनाई गई मचान पर गमछे के फंदे पर शहजाद का शव लटका हुआ था। शहजाद की पत्नी की चीख निकल गई। दोनों बहनों ने बमुश्किल शव नीचे उतारा। गले पर मामूली निवासी थे। इसके बाद बहनों ने गांव आकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, भाई ने दी तहरीर:
चंदौसी। शहजाद के भाई चांद मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात धनारी पुलिस का फोन आया था। बताया था कि तुम्हारा भाई धनारी गांव के रास्ते के बराबर में भाई शहजाद का शव मिला है। शहजाद की पत्नी 21 अक्तूबर को बैरपुर महाराजी के एक युवक के साथ घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी। इस कारण साढ़ू यासीन शहजाद को अपने साथ घर लिवाकर ले गया था। तहरीर में आरोप लगाया है कि शहजाद की हत्या उसकी पत्नी व बैरपुर महराजी निवासी युवक बिल्लू उर्फ काली ने मिलकर की है। पुलिस ने तहरीर ले ली है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
दो चिकित्सकों के पैनल ने युवक के शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। उसका पेट फूला हुआ था। संभावना जहरीले पदार्थ के सेवन की भी है। टीम ने मौत का सही कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा है।
परिजन चाहते थे पत्नी को छोड़ दे, पर बच्चों को देखकर शहजाद ने किया था मना
चंदौसी। शहजाद की साली नगमा ने बताया कि शहजाद की पत्नी 21 अक्तूबर को घर में ही रात के समय बैरपुर महराजी निवासी युवक बिल्लू उर्फ काली के साथ दिखी थी। जानकारी होने पर दिल्ली से काम छोड़कर वह घर आ गया था। शहजाद ने पत्नी की पिटाई की थी। घर वाले चाहते थे कि शहजाद अपनी पत्नी को छोड़ दे। इसके बाद शहजाद व उसकी पत्नी को साढ़ू अपने घर ले गए थे। शहजाद के दो बेटे व एक बेटी है। शहजाद को बच्चों का ख्याल आ गया था। इस कारण वह पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं था। इस कारण शहजाद व उसके परिवार में विवाद भी बना हुआ था।

शहजाद के भाई की तहरीर मिल गई है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। युवक के गले भी हल्के निशान थे। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed