फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The date is correct, but the claim that Kalki will be born in Kamboj city is wrong: Bhagwat

तारीख सही पर कल्कि जन्म कंबोज नगर में होगा...यह गलत है : भगवत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The date is correct, but the claim that Kalki will be born in Kamboj city is wrong: Bhagwat
वंश गोपाल तीर्थ पर श्रीमद् भागवत गीता में प्रमाण दिखाते महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज। संवाद
संभल। कलियुग में भगवान श्री कल्कि का जन्म वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को होगा, यह ठीक है लेकिन कंबोज नगर (ऐंचोड़ा कंबोह) में होगा, यह गलत है। क्योंकि श्रीमद्भागवत गीता, या कल्कि पुराण में भगवान कल्कि के अवतार की जो रचना की गई है, उसमें कंबोज नगर का कहीं जिक्र ही नहीं है। इसलिए यह सिर्फ भ्रामक है। यह कहना है कि श्री वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज का।
विज्ञापन

प्राचीन श्री वंश गोपाल कल्किधाम तीर्थ वही तीर्थ है, जहां भगवान श्री कृष्ण द्वापर में रुक्मिणी के साथ आए थे और कदम के वृक्ष नीचे ठहरे। तभी उन्होंने कलियुग में भगवान कल्कि का अवतार लेकर इसी संभल में आने की बात कही थी। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने श्रीमद्भागवत गीता के द्वादश स्कंद का जिक्र किया और बताया कि इसमें 16 से 20 श्लोक तक श्री कल्कि भगवान के अवतार की रचना वेदव्यास जी ने की है।
विज्ञापन

इन सभी श्लोक में कंबोजनगर शब्द ही नहीं है। सिर्फ संभल ग्राम का उल्लेख हुआ है। ऐसे में कंबोज नगर में जन्म होगा, यह मान लेना सही नहीं है। इस पर हम भी आपत्ति करते हैं। इस पर किसी को शास्त्रार्थ करना है तो वह तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि भगवान कल्कि की अवतरित स्थली की तलाश में उन्होंने दीक्षा लेने के बाद से ही खोजबीन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उड़ीसा, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तिब्बत आदि स्थानों की यात्रा की और प्रमाण देखने का प्रयास किया पर नहीं मिले। बाद में यूपी के इस संभल में आए तो यहां प्रमाण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed