फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The court ordered to write a donation letter and file a report on murder charges

Sambhal News: कोर्ट ने दानपत्र लिखवाने व हत्या के आरोप में दिए रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

Fri, 13 Oct 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The court ordered to write a donation letter and file a report on murder charges
चंदौसी। थाना गुन्नौर के गांव सिरौरा काजी के रहने वाले बद्री ने सीजेएम न्यायालय में एक शिकायती पत्र दाखिल किया। जिसमें उसने बताया है कि उसके पिता चार भाई है। चाचा प्रेम सिंह उर्फ प्रेमी ने शादी नहीं की थी। गांव की जमीन में चारों भाई का बराबरी का हिस्सा था। चाचा का जहां मन आता वहां खाना खाते और रहते। 15 अगस्त 2023 को उसके परिवार वालों ने प्रेम सिंह को जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे उनकी गर्दन और पैरों पर सूजन आ गई। अगले दिन शिकायतकर्ता चाचा को चिकित्सक के पास ले गया। साथ ही इसकी सूचना उसने थाना गुन्नौर को भी दी। दो दिन बाद परिवार के व्यक्ति बिना शिकायतकर्ता को बताए इलाज के बहाने चाचा को ले गए। 23 अगस्त को शिकायतकर्ता के चचेरे भाई व भतीजा चाचा को देखने परिवार वालों के घर गए। जहां चाचा बेहोश की हालत में चारपाई पर पड़ा थे। उसके परिवार के लोगों ने चाचा को जिला अस्पताल बदायूं में भी भर्ती करा दिया था। 25 अगस्त को परिवार के एक व्यक्ति ने स्वयं को चाचा का बेटा बताकर उन्हें अस्पताल से ले आया तथा उनकी संपत्ति हड़पने के इरादे से अगले दिन दानपत्र भी लिखवा लिया। 29 अगस्त को चाचा की हत्या कर दी गई। जिसकी रिपोर्ट लिखाने शिकायतकर्ता थाने गया। लेकिन वहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जिसके बाद उसने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है। उसके प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए थाना गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना करने के आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौसी ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed