{"_id":"678572d917f5efb58a0cc741","slug":"the-councilors-who-came-with-regional-problems-had-a-heated-argument-with-the-eo-chandausi-news-c-204-1-chn1003-116805-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे सभासदों की ईओ से तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे सभासदों की ईओ से तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
ईओ से नोकझोंक करते सभासद।
- फोटो : ईओ से नोकझोंक करते सभासद।
चंदौसी। अपने-अपने वार्ड की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे सभासदों की ईओ से तीखी नोकझोंक हुई। कुछ देर के लिए तनातनी का माहौल हो गया है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के आगामी बोर्ड बैठक में ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखकर शासन को भेजे जाने के आश्वासन पर सभासद शांत हुए।
नगर पालिका के कुछ सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के निस्तारण के लिए ईओ कृष्ण कुमार सोनकर से समय मांगा था। तय समय अनुसार सोमवार की दोपहर एक बजे करीब 10-12 सभासद पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां ईओ कार्यालय में पहुंच कर अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखीं। कहा कि पिछले दिनों सभासदों ने अलाव जलाने के लिए जो स्थान चिह्नित किए थे। वहां लकड़ी नहीं डाली जा रही है। साथ ही अपने-अपने वार्ड में होने वाले छोटे-छोटे विकास कार्याें को पूरा कराने की बात कही।
इसी दौरान सभासदों की ईओ से तीखी नोकझोंक हो गई। तनातनी के साथ काफी गहमागहमी भरा माहौल हो गया। करीब 10 मिनट तक नोकझोंक चलती रही। इसी बीच पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी भी पहुंच गए और सभासदों को शांत कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं सभासदों ईओ के खिलाफ शिकायत की। इस पर आगामी बोर्ड की बैठक में ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रख कर शासन को भेजे जाने का भी आश्वासन दिया गया। तब कहीं सभासद शांत हुए।
विज्ञापन
इस दौरान नवकांत शर्मा, अमन कोरी, तरुण नीरज, शहबाजज खां अन्ना, मोनू, निशांत शर्मा, शिव कुमार सैनी, सचिन रास्तोगी, मनोज गुप्ता, अमित दिवाकर, मोहित दिवाकर, किशन प्रजापति आदि सभासद थे।